पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क निर्माण करने पर आंदोलन

सड़क निर्माण करने पर आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुसूचितजाति भाजपा मोर्चा ने काशापाट के लिए सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर मोर्चा ने आवाज बुलंद करने का मन मना लिया है। मोर्चा ने का कि काशापाट सड़क का काम काफी समय से बंद पड़ा है। मोर्चा के अध्यक्ष संतोष छट्टू का कहना है हाल ही में तकलेच में हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दौरे पर ये बात कही गई थी की काशापाट सड़क का काम युद्वस्तर पर चल रहा है।

लेकिन सड़क का काम काफी समय से ठप पड़ा हुआ है। अध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक पक्षपात के कारण ये सड़क अभी तक नही निकल पाई है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले तक काशापाट सड़क के आधे सड़क मार्ग की रोड फिटनेस देखी गई थी। उस समय भी ग्रामीण खासे उत्साहित थे।

लेकिन आज दिन तक यहां पर बस नही चल पाई है। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि काशापाट पंचायत में स्वास्थ से लेकर शिक्षा का ढांचा पूरी तरह से लड़खड़ाया हुआ है। स्थिति ये है कि छोटी सी बीमारी के लिए लोगों को घंटों पैदल चलकर रामपुर आना पड़ता है। अध्यक्ष ने कहा है कि अगर जल्द से जल्द उक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू नही किया गया तो वह रामपुर में लोक निर्माण विभाग का घेराव करेगें।