डीएसपी ने पढ़ाया कानून का पाठ
पल्लीराधाकृष्ण बीएड एवं एमएड संस्थान नोगली में कानून व्यवस्था को लेकर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएसपी रामपुर सोमदत ने कानून व्यवस्था के प्रति प्रशिक्षुओं जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमें पुलिस की मुख्य भूमिका ओर समाज में लोगों की भागीदारी से मिलकर हम अपराध को खत्म कर सकते है। साथ ही उन्होंने उपस्थित युवा के सहयोग करने की बात कही। और सामाजिक कल्याण जैसे महिला सुरक्षा कानून व्यवस्था ओर युवाओं को नशे से दूर रहने में पुलिस की भूमिका के बारे में कहा कि युवा को पुलिस से भय नहीं, बल्कि पुलिस को अपना मित्र समझे।संस्थान के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि इस तरह के व्याख्यान के लिए संस्थान हमेशा समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाता है। जिससे प्रशिक्षु अभिप्रेरित हो। इस मौके पर संस्थान सचिव सितेंद्र शर्मा कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेंद्र सदरेट, कार्यालय अधीक्षक जेएल चौहान, सहायक आचार्य वर्ग में सिकंदर बंसल, मीनाक्षी नेगी , पुस्तकाध्यक्ष मीनाक्षी खन्ना आदि उपस्थित रहे।