पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसएस शिविर का हुआ समापन

एनएसएस शिविर का हुआ समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। इस एनएसएस शिविर में स्कूल के बच्चों ने लोगों को पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम, साम्प्रदायिक संभावना तथा बेटी बचाओ अभियान के बारे में रैली, लघु नाटिका का मंचन कर जागरूक किया। इस शिविर के समापन मौके पर प्रधानाचार्य मुलखराज शर्मा, एसएमसी प्रधान चरणदास, इंजीनियर विकास ठाकुर तथा अध्यापक पवन कुमार ने बच्चों को भिन्न भिन्न विषयों के संबंध में स्त्रोत अधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम अधिकारी ओंकार चंद ने जानकारी देते हुए कहा कि कैंप में छात्रों ने स्कूल परिसर की सफाई की। साथ ही स्कूल को जोडऩे वाले रास्ते को दुरूस्त किया गया। इसके अलावा विद्यालय में पिछले वर्ष लगाए गए सेब के पौधों का संरक्षण झाडिय़ों की कटाई की। प्रधानाचार्य मुल्खराज शर्मा ने बच्चों को सामजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने तथा नशे से दूर रहने के बारे में संदेश दिया। इस कैंप में 35 स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया।

एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवी छात्र