पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन संपदा हो रही खाक

वन संपदा हो रही खाक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वनमंडल रामपुर के कई वन वीटो में आज कल हो रही आग गजनी की घटनाओं से करोड़ों की वन संपदा आग के हवाले हो चुके है। हर दिन लाखों की वन संपदा राख में तबदील हो रही है। हर दिन कोई कोई जंगल आग से दहक रहा है।

जंगलों में लगी आग से कायल, चीड़ देवदार और अन्य जंगली पेड़ पौधे लाखों की संख्या में तबाह हो चुके है। वहीं पशु पक्षियों के आशियाने राख होने से जंगली जानवर गांव में पलायन करने से लोगों में डर का मौहाल उत्पन्न हो गया है। लेकिन वन विभाग जंगलोंं में लगने वाली आग को काबू पाने में कोई ठोस दम नहीं उठा पा रहे है। विभाग को जंगलों में लगी आग की रिपोर्ट दर्ज करवा जरूरी विभाग जब पुलिस में आग लगने पर पुलिस में मामला दर्ज करते हैं तो पुलिस मुल्जिम की पहचान किए बिना मामला दर्ज नहीं करती। ये ही कारण है कि जंगलों में लगी आग को लेकर वन विभाग पुलिस आमने सामने खड़े है। जिस कारण पुलिस विभाग इस मामले में करवाई करने से पीछे हट रहा है।

ऐसे में वन विभाग को इन आगजनी की रिपोर्टों को बनाने में काफी दिक्कतें पेश रही है। विभाग को हर दिन जंगलों में आग लगने की रिपोर्ट अपने हेडक्वार्टर भेजनी पड़ती है। ऐसे में विभाग के कर्मी आए दिन पुलिस थाने के चक्कर लगाते रहते है। अभी तक जंगलों में लगी आग को लेकर कोई भी कदम नहीं उठाए गए है। जिस कारण शरारती तत्वों के हौंसले बुलंद है। लोगों अपनी निजी जमीनों यानी घासियों बस्तियों के इर्द-गिर्द ही आग की घटना के ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह गलत धारणाएं रहती है कि घासियों में आग लगाने के बाद पुरानी घास को जलाने से अच्छी अधिक मात्रा में घास उगती है।

^जंगलों में शरारती तत्व आग लगाते हैं लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई होने से आग की घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। बीएलनेगी,डीएफओ रामपुर