- Hindi News
- नंती स्कूल में शास्त्री पढ़ा रहा है अंग्रेजी और गणित
नंती स्कूल में शास्त्री पढ़ा रहा है अंग्रेजी और गणित
रामपुरके अर्तंगत आने वाले सबसे दुर्गम पंचायत फांचा की नंती माध्यमिक स्कूल में पिछले दो वर्षों से शास्त्री अध्यापक के सहारे चल रहा है। उक्त स्कूल में शास्त्री अपना विषय संस्कृत पढ़ा रहा है वहीं अन्य विषय अंग्रेजी, गणित विज्ञान भी उन्हीं ही पढ़ाना पढ़ रहा है। उक्त स्कूल में 25 बच्चे अध्ययनरत है। लेकिन अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य के प्रति खासे चिंतित के साथ साथ उनके भविष्य अंधकार में लटका हुआ महसूस कर रहे है।
एसएमसी प्रधान सुंदर सिंह का कहना है कि वह इस संबंध में कई मर्तबा शिक्षा विभाग का लिख चुके है। उन्होंने कहा है कि यहां पर अगर शिक्षकों होते तो निश्चित तौर से बच्चों की संख्या अधिक होती। लेकिन यहां से कई बच्चे अन्य स्कूलों में पलायन कर गए है। जिन अभिभावकको की आर्थिकी अच्छी है उन्होंने अपने बच्चों को ज्यूरी रामपुर पढऩे के लिए भेज दिया है तो कई अभिभाव कों ने यहां से पांच से सात किमी दूर जगोरी फांचा में अपने बच्चों का दाखिला करवा दिया है।लोगों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से ये स्कूल मात्र शास्त्री के सहारे चला हुआ है। साथ ही सभी कक्षाएं इतने समय से केवल शास्त्री ही ले रहा है। इस कारण आम आदमी की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। लोगों ने मांग कि है कि उक्त स्कूल में जल्द से जल्द शिक्षक तैनात किए। फांचा पंचायत के प्रधान सत्यप्रकाश ने कहा कि उक्त स्कूल में शिक्षकों के पद रिक्त पढ़े है। अब एसएमसी के तहत अध्यापक भरे जाने प्रस्तावित है।