एएसयुआर ने मनाया मानवाधिकार दिवस
रामपुर बुशहर| महाविद्यालयरामपुर में नवगठित छात्र संगठन एएसयूआर द्वारा मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मानवाधिकार के संरक्षण पर सामुदायिक उतरदायित्व विषय पर परिचर्चा की गई। साथ ही संगठन के अध्यक्ष बंटी चौहान ने मानवाधिकारों के बारे में युवा छात्रों से अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर सभी छात्रों ने एएसयुआर की नई सोच और अनूठी पहल को सराहां की है। इस अवसर पर जितेंद्र पुनीत पॉल, आशु सावरियां, विशाल आशा, उषा, अंजली, पूनम, ओर लक्ष्मी विशेष रूप से उपस्थित रहे।