पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिहंल में शुरू हुई फूड डे और फ्रूट प्रोसेसिंग की ट्रेनिंग

सिहंल में शुरू हुई फूड डे और फ्रूट प्रोसेसिंग की ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलप्रदेश ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा जलागम प्रबंधन कार्यक्रम के तहत नारकंडा ब्लॉक की सिंहल पंचायत में फूड डे और फ्रूट प्रोसेसिंग पर आधारित उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ शम्मी सह आयोजक डीडब्लयूडीए के द्वारा किया गया। यह उद्यमिता विकास लगभग एक माह तक चलेगा। इस प्रशिक्षण में फूड डे और फ्रूट प्रोसेसिंग में सिहंल पंचायत के 35 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे है। हिम कॉन के प्रबंधक बलबीर सिंह ने बताया कि कौशल उद्यमिता विकास के कार्यक्रम रामपुर, मशोबरा, ठियोग और नारकंडा ब्लॉक में आरंभ किये जा चुके है। 17 अन्य विकास कार्य नारकंडा ब्लॉक में शीघ्र आरंभ किये जाएंगें। कार्यक्रम के दौरान सहआयोजक डीडब्लयूडीए शम्मी, हिम कॉन के प्रबंधक बलबीर सिंह, सिंहल प्रधान रिंकू के अलावा प्रशिक्षणार्थी भी मौजूद रहे।