प्रश्नोत्तरी में सनशाइन स्कूल प्रथम
सीपीएस ने नवाजे मेधावी छात्र
रामपुर बुशहर|वरिष्ठ माध्यमिकस्कूल मझेवटी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीपीएस नंदलाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत हुए। मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल ने कहा कि नशे के खिलाफ छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को मिलकर लडऩा है। तभी जाकर युवा पीडी को नशे से बचाया जा सकता है। सीपीएस ने होनहार छात्रों को पुरस्कृत भी किया। छात्र-छात्राओं को एच्छिक निधि से करीब 10 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की।
बच्चोंने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए
छात्रोंऔर छात्राओं ने इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब रंग जमाया। इसके अलावा छात्रों और छात्राओं ने हिंदी गीतों पर जमकर नाच किया और डांडिया डांस भी प्रस्तुत किया। छात्राओं ने समारोह में सुरमणिया हो पर छात्रों ने ना टी डालकर खूब धमाल मचाया। स्कूल के छात्र और छात्राएं छात्रों के ना टी डालते ही जमकर झूमे और खूब आनंद उठाया।
यहछात्र रहे स्कूल के मेधावी
इनमेंउत्कृष्ट छात्र का खिताब से शिव राम, अवंतिका, अनुराधा, राकेश, राहुल जगटू, मंजू कुमारी, प्रियंका देवी, विकास, रोहित कुमार, मनोज, ईशा ठाकुर, ममता, अजय, अनिल, पूजा, विकास, श्वेता, रोहित, भुनेश, सुषमा, अंकुश अंकित को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष कर्मचंद पालसरा, उपाध्यक्ष पंचायत समिति राजीव, प्रधान नरेश, इंदु वर्मा, जेएल डमालू, सरोजनी ठाकुर, उपेंद्र जगटू, इंटक अध्यक्ष कुशाल शर्मा, प्राध्यापकगण, एसएमसी सदस्य अन्य लोग उपस्थित रहे।
भड़ावली स्कूल में बतौर मुख्यातिथि शरीक जिला परिषद सदस्य को स्मृति चिन्ह भेंट करते मुख्याध्यापक
रामपुर के मझेवटी स्कूल में वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि के साथ मेधावी बच्चे
रामपुर बुशहर|एबीवीपी कीओर से स्कूली बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें छह स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी में सन शाइन स्कूल रामपुर ने प्रथम, डीएवी स्कूल ने द्वितीय और कमला मेमोरियल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में साईं विद्या स्कूल रामपुर ने प्रथम, डीएवी स्कूल रामपुर द्वितीय कन्या स्कूल रामपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि शरीक डॉ. हीरा पॉल ने प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे बच्चों को पुरस्कृत किया। अक्टूबर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेतापुरस्कृत किया गया।
रामपुर बुशहर|राजकीय उच्चपाठशाला भड़ावली में वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्या रामदासी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना कर की। इसके बाद स्कूल के मुख्याध्यापक प्रवीण गुप्ता ने स्कूल की वार्षिक रिर्पोट पढ़ कर स्कूल की वर्ष भर गतिविधियों पर प्रकाश डाला। स्कूली बच्चों ने इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, समूहगान और कन्या भू्रण हत्या को लेकर लघु नाटिका पेश कर सभागार में बैठे लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि ने स्कूल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वैभव बाश्टू, राहुल, साक्षी, अमन नेगी, विक्रम चौहान, कविता और अन्य बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया गया। मनोज कुमार को बेस्ट ब्वाय कविता को बेस्ट गर्ल चुना गया। पंचायत प्रधान कृष्ण गोपाल, प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजेश चौहान, दिनेश खमराल, अभिभावकों ने भाग लिया।