पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तकनीकी कर्मियों को फील्ड में भेजे अधिकारी

तकनीकी कर्मियों को फील्ड में भेजे अधिकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर बुशहर|हिमाचल प्रदेशराज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई रामपुर की बैठक वीरवार को रामपुर में हुई। इस बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहन ठाकुर, प्रदेश महामंत्री दुनीचंद ठाकुर और मुख्य संगठन सचिव लक्ष्मण कप्टा उपस्थित रहे। रामपुर इकाई ने इन पदाधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।

मोहन ठाकुर ने हैरानी जताते हुए कहा कि रामपुर वृत में काम करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण भी मुहैया नहीं करवाए गए हैं। बीते दिनों क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के दौरान एलटी और एनटी लाईन ब्रेक आउट को उठाने में फील्ड कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही रामपुर वृत के तहत कई मामले लंबित पड़े है जिन्हें अभी तक दूर नहीं किया जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष ने बोर्ड प्रबंधक वर्ग से मांग की है कि पंजाब की तर्ज पर बढ़ी हुई ग्रेड पे और अन्य भत्ते जल्द जारी किए जाए। प्रदेश के सभी अधिशाषी अभियंताओं से आग्रह किया कि तकनीकी कर्मचारियों को तुरंत फील्ड में भेजे। विभाग ऐसा नहीं करता है, तो आने वाले समय में कार्यालय का घेराव किया जाएगा।