- Hindi News
- फूंजा दोफदा सड़क गड्ढों में तब्दील, लोग परेशान
फूंजा-दोफदा सड़क गड्ढों में तब्दील, लोग परेशान
रामपुर बुशहर|रामपुर कीफूंजा-दोफदा सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। लोनिवि द्वारा हालत सुधारे जाने से इस पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। सड़क ठीक होने से परिवहन निगम ने तो बस ही बंद कर दी है। ऐसे में लोगों को आवागमन में खासी मुश्किलें रही हैं। ग्रामीणों ने एक्सईएन लोनिवि को बताया कि देखरेख के अभाव में सड़क खच्चर रोड से भी बदतर हो गई है। इस पर छोटे वाहन चलना तो दूर, ट्रैक्टर भी मुश्किल से चलते हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि सड़क की हालत जल्द सुधारी जाए, अन्यथा उन्हें मजबूरन आंदोलन छेड़ना पड़ेगा। लोनिवि एक्सईएन केके कौशल ने 10 दिन में सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने का काम शुरू करने का आश्वासन लोगों को दिया।
जिला परिषद सदस्य भूपेश धीमान, समिति सदस्य पुष्पा देवी लाटू, रजनी सकलानी, श्यामा देवी, लीला देवी, शिक्षा जिस्टू, पुष्पा टेकटा, वीर सिंह ने कहा कि अगर विभाग ने 10 दिन में काम शुरू नहीं किया, तो ग्रामीण धरना देंगे। क्योंकि, इस सड़क की खस्ताहालत के चलते जहां बस पहले से ही बंद है, उस पर छोटे वाहन चालक भी इस पर चलने से मना कर देते हैं। खाद्य सामग्री अन्य सामान घर तक पहुंचाने के लिए छोटे वाहन चालकों को बड़ी मुश्किल से मनाना पड़ता है।