पैंशनरों की बैठक 24 को
रामपुर बुशहर|रामपुर खंडके अंर्तगत आने वाली पेंशनर्स की बैठक बुधवार को आयोजित की जाएगी। बैठक बुशहर सदन में सुबह 11 बजे होगी। पेशनर्स वैल्फैयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पीएल गुप्ता ने इस बैठक में नए पेंशनर्स अपनी पंजीकृत करवा सकते है तथा अपनी समस्याओं से सदन को अवगत करवा सकते है। उन्होेंने सभी पेंशनर्स से कहा है कि बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो ताकि पेंशनर्स की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा दर्शन दास कायथ ने कहा है कि 10 प्रतिशत डीए और 5,10,15 प्रतिशत आयु वर्ग के 65,70,75 वर्ष के पेंशनरों को लाभ देने पर मुख्यमंत्री का आभर प्रकट किया है।