स्वच्छ भारत की छवि विषय पर भाषण स्पर्धा
भाषण प्रतियोगिता में मौजूद परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी।
भास्कर न्यूज |रामपुर बुशहर
प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई स्वच्छ भारत अभियान के तहत रामपुर जल विद्युत परियोजना द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर महाप्रबंधक आनंद उपाध्याय और अपर महाप्रबंधक एफ. बढ़ाइक की उपस्थिति में किया गया। स्वच्छ भारत की छवि विषय पर आधारित इस भाषण प्रतियोगिता में रामपुर परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसके निर्णायक डीएवी स्कूल के उपप्रधानाचार्य सुभाष, वीके सिंह, सुश्री सुजाता को सादर आमंित्रत किया। इस में प्रथम पुरस्कार वरिष्ठ प्रबंधक नरेश कुमार, द्वितीय पुरस्कार अर्जुन नेगी, तृतीय पुरस्कार बीआर लीला प्रेम को दिया गया। रामपुर जल विद्युत परियोजना में स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत 25 सितम्बर से की गई है।