निरमंड ब्लॉक बना ओवरऑल चैंपियन
इसखेलकूद प्रतियोगिता में निरमंड ब्लॉक के तंजन नेहा बंधु को बेस्ट प्लेयर और नग्गर के सुशील कुमार आनी की कविता को बेस्ट एथलीट का खिताब मिला।
छात्र वर्ग की दौड़ में सौरभ फर्स्ट
छात्रवर्ग में 50 मीटर दौड़ में आनी के सौरभ ने प्रथम, निरमंड ने तंजन द्वितीय रहे। छात्राओं में कुल्लू-एक की स्वाति प्रथम, निरमंड की साक्षी द्वितीय रही। छात्रों में 100 मीटर में सुशील कुमार और छात्राओं वर्ग में निरमंड की साक्षी प्रथम रही। 200 मीटर में छात्र वर्ग में कुल्लू-दो के जगदीश और छात्रा वर्ग में नग्गर की वीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में छात्र वर्ग में कुल्लू-एक के सुमित, छात्रा वर्ग में आनी की कविता प्रथम प्राप्त किया। समापन समारोह में कुल्लू एवं लाहौल मंडी समिति अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने पुरस्कार बांटे।
मुख्यातिथि के साथ ओवरऑल चैंपियन बने निरमंड ब्लॉक के छात्र एवं छात्राएं।
भास्कर न्यूज|रामपुर बुशहर
अंडर12 छात्र एवं छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुल्लू जिले के छह ब्लॉकों के करीब 600 से अधिक छात्र एवं छात्राओं ने अपना दमखम िदखाया। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन निरमंड ब्लॉक के देवगी स्कूल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में निरमंड ब्लॉक के बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस बारे जानकारी डॉ विजय बंधू ने दी। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग के खो-खो में नगर ने निरमंड को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि छात्रा वर्ग में निरमंड प्रथम और बंजार ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी में छात्र एवं छात्रा वर्ग में निरमंड ब्लॉक ने प्रथम स्थान हासिल किया और आनी ब्लॉक द्वितीय रहा। बैडमिंटन छात्र में बंजार प्रथम, आनी द्वितीय रहा। जबकि छात्रा वर्ग में कुल्लू-दो प्रथम, बंजार द्वितीय रहा। वॉलीबाल में आनी ब्लॉक प्रथम, बंजार द्वितीय रहा। लोकनृत्य में निरमंड प्रथम और आनी द्वितीय रहा। अनुशासन में कुल्लू-दो प्रथम, कुल्लू-एक द्वितीय रहा। समूहगीत में कुल्लू-एक प्रथम, बंजार ब्लॉक द्वितीय रहा। भाषण में भी निरमंड प्रथम, आनी द्वितीय रहा। एकांकी में निरमंड प्रथम रहा। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कुल्लू अध्यक्ष डीआर आनंद, सचिव सुभाष चंद भारती, ब्लॉक अध्यक्ष बेनर्जी लाल शर्मा, सचिव डोले राम, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी दल