पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्निहोत्री ने प्रेस क्लब भवन को दिए 9 लाख

अग्निहोत्री ने प्रेस क्लब भवन को दिए 9 लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊना|अब प्रेसक्लब ऊना के भवन निर्माण में तेजी आएगी। इसके लिए सूचना एवं जनसंपर्क तथा उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने 9 लाख रुपए जारी कर दिए हैं। इसकी सूचना सोमवार को उन्होंने प्रेस क्लब को दी है। गौर रहे कि रामपुर में प्रेस क्लब भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन द्वारा पांच कनाल भूमि उपलब्ध करवाई गई है। उधर, प्रेस क्लब ने सूचना एवं जनसंपर्क तथा उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री को भवन निर्माण के लिए धनराशि जारी करने पर सम्मानित करने का फैसला लिया है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महासचिव जितेन्द्र कुंवर, वरिष्ठ सलाहकार राजेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोज मोदगिल, राजीव भनोट, रविन्द्र तेजपाल, विजय आिद ने कहा कि धनराशि जारी होने से भवन निर्माण की गति और तेज होगी।