- Hindi News
- अलक्ष्येंद्र बना नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट
अलक्ष्येंद्र बना नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट
कुल्लूजिला का बाह्य सिराज में क्षेत्र के युवा देश की विभिन्न परीक्षाओं और सेवाओं में चयनित होकर केवल क्षेत्र का बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। हाल ही में भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट रैंक पर भर्ती हुए निखिल गोयल ने जहां क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं आनी के दलाश के होआ गांव के अलक्ष्येंद्र नेगी ने भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट के रूप में पास आउट होकर क्षेत्र का सिर एक बार फिर से ऊंचा कर दिया है। अलक्ष्येंद्र नेगी ने 29 नवंबर को भारतीय नौसेना की केरल स्थित एजीमाला कुनूर नेवल एकेडमी से पासआउट कर लिया है और क्षेत्र के पहले ऑफिसर रैंक पर भर्ती होने वाले नौसैनिक का गौरव भी हासिल किया है। अलक्ष्येंद्र आगामी 20 दिसम्बर को मुम्बई में लेफ्टिनेंट के रूप में नौसेना ज्वाइन कर लेंगे। अलक्ष्येंद्र ने रामपुर स्थित डीएवी स्कूल से दसवीं और जाखड़ी स्थित डीपीएस स्कूल से जमा दो पास करने के बाद तमिलनाडु के वेल्लूर स्थित इनस्टीच्यूट ऑफ टेकनोलॉजी से बीटेक की है। अलक्ष्येंद्र के पिता सत्यप्रकाश नेगी एक बैंक मैनेजर हैं,जबकि माता शीला नेगी एक अध्यापिका। उनकी एक बहन डाक्टर और एक बहन इंजीनियर है। अलक्ष्येंद्र को प्रतिभा विरासत में भले ही मिली हो लेकिन यह उनकी मेहनत और लगन ही थी जिसके बूते पर उन्होंने देश सेवा के साथ सम्मान हासिल करने में सफलता हासिल की है।
सब लेफ्टिनेंट बनने पर माता पिता के साथ सेरेमनी के दौरान अलक्ष्येंद्र नेगी।