टीजीटी नॉन मेडिकल का पद भरने की मांग
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर
निरमंडब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ब्यूणी स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल टीजीटी नॉन मेडिकल विषय का पद लंबे समय से रिक्त हैं। बार-बार मांग उठाने के बावजूद सरकार रिक्त पद को भर नहीं रही है। इससे यहां अध्ययरत बच्चों को पढ़ाई में मुश्किलें रही हैं। स्कूल की एसएमसी ने सरकार से छात्र के उज्जवल भविष्य के लिए रिक्त पद को शीघ्र भरने की मांग की है।
नॉनमेडिकल टीचर होने से छात्रों का पलायन
एसएमसीअध्यक्ष यशवंता देवी ने कहा कि टीजीटी नॉन मेडिकल अध्यापक होने से बच्चे अन्य स्कूलों को पलायन करने लगे हैं। अगर सरकार का यही रवैया रह तो यह स्कूल धीरे-धीरे खाली हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रिक्त पद को लेकर एक नहीं बल्कि अनेक बार शिक्षा विभाग को अवगत कराया है, लेकिन हर बार लोगों को आश्वासन के लॉलीपाप ही मिले हैं। कुछ दिनों पहले सरकार ने प्रदेश भर के स्कूलों में रिक्त टीजीटी नॉन मेडीकल विषय के पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की, लेकिन ब्यूणी स्कूल की सरकार को याद तक नहीं आई। टीजीटी नॉन मेडीकल होने से विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को पढ़ाई में खासी मुश्किलें रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर स्कूल में टीजीटी नॉन मेडिकल विषय के शिक्षक की जल्द तैनाती हुई, तो वे अपने बच्चों के लिए सड़क पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगे।