पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय कोर्ट में 83 फीसदी मामले निपटाए

राष्ट्रीय कोर्ट में 83 फीसदी मामले निपटाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर बुशहर|उपमंडल रामपुरके न्यायिक परिसर में प्रदेश विधिक प्राधिकरण के माध्यम से सोमवार को राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करीब 1001 विभिन्न श्रेणियों के मामलों का निदान किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायधीश पुरेंद्र वैद्य ने की। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में रामपुर अधिवक्तागण एवं आम जनता का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायधीश पुरेंद्र वैद्य की राष्ट्रीय अदालत में करीब 83 प्रतिशत मामलों का सफल निदान किया गया। वहीं इस के सफल आयोजन के लिए अधिवक्तागण अदालतों में कार्यकर्ता कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।