अंबिका माता मंदिर की फैंसिंग की
निरमंड के अंबिका माता मंदिर में रामपुर प्रोजेक्ट द्वारा करवाए फैसिंग कार्य का उद्घाटन करते एसजेवीएन के सीएमडी आरपी सिंह
भास्कर न्यूज| रामपुर बुशहर
एसजेवीएनकी सीएसआर नीति के तहत रामपुर जल विद्युत परियोजना द्वारा निरमंड स्थित माता अंबिका के मंदिर परिसर में साढ़े आठ लाख की लागत से फैंसिंग की गई। बुधवार को एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आरपी सिंह, उनकी प|ी कुसुम सिंह ने प्रोजेक्ट प्रमुख क्रांति कुमार गुप्ता की उपस्थिति में इस कार्य का लोकार्पण किया।
आैरराज्यों के भी प्रोजेक्ट लिए हाथ
इसमौके पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने कहा कि सीएसआर नीति के तहत परियोजना प्रभावित क्षेत्र में क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए ऐसे कार्य भविष्य में भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निगम ने हिमाचल के साथ उत्तराखंड बिहार, महाराष्ट्र, नेपाल, भूटान में भी पवन जल एवं ताप ऊर्जा की परियोजनाएं अपने हाथ में ली हंै। इन सभी क्षेत्रों में भी सीएसआर के तहत विकास कार्य किए जा रहे हैं। इससे पहले मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा ने सीएमडी समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने सभी सदस्यों की ओर से यह कार्य करवाने के लिए एसजेवीएन लिमिटेड का आभार जताया और भविष्य में भी सहयोग की उम्मीद जताई।