सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए मौन
रामपुर बुशहर| पेंशनरवेलफेयर एसोसिएशन रामपुर की बैठक बुधवार को हुई। मासिक बैठक में 21 दिसंबर को हमीरपुर में होने वाले प्रदेश स्तरीय समारोह के आयोजन पर चरचा हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि समारोह में रामपुर से भी पेंशनर जाएंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष पीएल गुप्ता ने बैठक में जानकारी दी कि समारोह में अस्सी वर्ष की आयु के ऊपर से पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा, इसलिए अस्सी साल की ऊपर की आयु के पेंशनर समारोह में अवश्व उपस्थित दर्ज कराएं। समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि शरीक होंगे। बैठक में जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में प्रेस सचिव दर्शन दास कायथ, एमएल गुप्ता, हेमा सूद, कांता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।