पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति में हो सुधार

ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति में हो सुधार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बर्फबारी के बाद पंचायतों में कैसे होगी आपूर्ति

अध्यक्षने कहा कि एक बार बर्फबारी होने से कई पंचायतों में यातायात सुविधा प्रभावित हो जाएगी, जिसके बाद वहां पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति होना मुश्किल है। ऐसे में गैस एजेंसी को चाहिए कि वह ऐसी पंचायतों में गैस सिलेंडर दे दें जो स्नो बाऊंड एरिया में आती है। इस बैठक में उपाध्यक्ष सोनू भलूनी, राहुल सोनी, अंकुर शर्मा, प्रिंस शर्मा, हरीश खौश, सतपाल मेहता, पवन दड़ेल, दीपक शर्मा, अनिल भाडिωा, जगदीश भलूनी, अभय शर्मा, जोनी कायथ, यश मेहता, सुनील मेहता, गुरूजीत सिंह, मनोज दोल्टा, विकास, धु्रव शर्मा, अभिनव मौजूद रहे।

रामपुर मुकेश शर्मा को गैस की आपूर्ति में सुधार को लेकर ज्ञापन सौंपते युवा कार्यकर्ता।

भास्कर न्यूज| रामपुर बुशहर

युवाकांग्रेस रामपुर की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे गैस संकट पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। बैठक में 15 जोनों से आए प्रभारियों ने कहा कि उनके क्षेत्र में कई माह से गैस सिलेंडर नहीं रहे हैं, जिससे खाना पकाना मुश्किल हो गया है।

छहमाह से नहीं हो रही गैस की सप्लाई

खासकरगैस संकट से ननखड़ी क्षेत्र के प्रभारी खासे नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि कई ऐसी पंचायतें है जहां पर पिछले छह माह से गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं हुई है। सदस्यों ने कहा कि रामपुर खंड की अधिकतर पंचायतें स्नो बाऊंड एरिया में आती हैं। ऐसे में अगर एक सप्ताह के भीतर इन पंचायतों में सिलेंडर नहीं भेजे गए तो आने वाले समय में काफी दिक्कत हो सकती है। यूथ कांग्रेस ने नियमित सप्लाई को लेकर तहसीलदार मुकेश शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष जसबीर ठाकुर महासचिव दिनेश खमराल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इन्होंने गैस की समस्या को पुरजोर से उठाया है।