- Hindi News
- सर्वोच्च न्यायालय में होगी पीटीए शिक्षकों की जीत
सर्वोच्च न्यायालय में होगी पीटीए शिक्षकों की जीत
रामपुर बुशहर|सर्वोच्च न्यायालयमें चल रहे मुकद्दमे को लेकर पीटीए अनुबंध शिक्षक संघ की रामपुर इकाई ने रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष कुशाल सुनेल ने की। इस बैठक में पीटीए शिक्षकों के प्रति सर्वोच्च न्यायालय में चल रहे मुकद्दमे पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पीटीए अध्यक्ष बोबिल ठाकुर और जिला प्रैस सचिव सुदर्शन शर्मा बिशेष रूप से मौजूद रहे। पीटीए शिक्षकों ने बैठक से पहले शिक्षकों को अनुबंध नीति पर लाने पर सरकार का आभार प्रकट किया।
प्रदेशइकाई को वित्तीय सहयोग देने का आह्वान
बैठकको संबोधित करते हुए पीटीए इकाई अध्यक्ष सुनेल ने कहा कि पीटीए शिक्षक पिछले आठ सालों से प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों के स्कूलों में सेवाएं दे रहे है। जिसकी नियुक्ति पीटीए नीति के तहत आरएंडपी नियम के तहत हुई है। इसी आधार पर पीटीए शिक्षकों को उच्च न्यायालय में जीते थे। इसी तरह सर्वोच्च न्यायालय में भी निर्णय पीटीए शिक्षकों के पक्ष में आएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से बढ़चढ़ कर प्रदेश इकाई को वित्तीय सहयोग देने का आह्वान किया।
पीटीएकी होगी जीत
इकाईसचिव उदय खिरटा, मुख्य सलाहकार चेतन शर्मा, वीरेंद्र नेगी, और मुख्य प्रवक्ता विजय कडडा ने संयुक्त बयान में कहा कि पीटीए शिक्षकों की लड़ाई अंतिम मोड़ पर है। उन्होंने कहा कि पिछलह भाजपा सराकर ने पीटीए अध्यापकों से भेदभाव ही नही बल्कि लाठियां भी बरसार्ह थीं। जिसमें पीटीए शिक्षकों को जीत मिलेगी।राजेंद्र चौहान, दलीप, मूलराज, लायक राम नेगी, चेतन शर्मा, बहादुर शर्मा, नीटू राम, बिंटू, गोबिंद सिंह, सुरेश, देवी सिंह, निशा शैफाली और विजय भलुनी सहित बड़ी संख्या में पीटीए अध्यापकों ने उपस्थित रहे।
करसोग|करसोग मेंपीटीए अनुबंध अध्यापक ,प्राध्यापक स्थानीय इकाई की बैठक राज्य सचिव ललित ठाकुर अध्यक्ष प्रेम मेहता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। चर्चा के उपरांत निर्णय लिया गया कि सर्वोच्च न्यायालय में जो
पीटीए अनुबंध प्राध्यापकों, अध्यापकों का मामला लंबित है उसके लिए रणनीति बनाई गई। वहीं राज्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार प्रदेश के सभी शिक्षकों का सहयोग लिया जाएगा ताकि भविष्य में संगठन को आनी वाली तमाम परेशानियों से निपटा जा सके। वहीं बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि पूर्व पीटीए कमेटी को यथावत रखा जाए। बैठक में खण्ड कार्यकारिणी के अतिरिक्त विभिन्न कैमस प्रभारियों सहित हुक्म जरलिया, अंकुश ठाकुर, योगेश्वरी,संजू, हेतराम, विद्याधर, अनिल, तिलक लालसिंह,उमेश, दीपक सैणी, जितेन्द्र, ठाकुर सिंह, गुलाब सिंह, देशराज, चिरंजीलाल,बलवंत, महेश, चेतन कुमार, राजेश, तोताराम, निक्काराम, यशवंत,छयालसिंह, के अतिरिक्त क्षेत्र के तमाम शिक्षकों ने भाग लिया।