निखिल पूजा मेहता चुने गए बेस्ट स्टूडेंट
रामपुर बुशहर | साईंविद्या पब्लिक स्कूल ने रविवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद के रेहन बसेरा में आयोजित किया गया। समारोह में अग्निशमन विभाग रामपुर के अधिकारी प्रेम लाल शांडिल बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए सबसे पहले स्कूल प्रबंधन ने मुख्यअतिथि का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। किन्नौरी और पहाड़ी नाटी मुख्य आकर्षण कार्यक्रम में किन्नौरी और पहाड़ी नाटी मुख्य आकर्षण रही। जिसमें छात्र-छात्राओं ने ना टी में शारो ले शारो और किशो किन्नौरिंग समेत अनेक गीतों पर जमकर डांस किया और अभिभावकों का मनोरंजन किया। चौथी कक्षा के बच्चों ने बनके तितली उड़ी....गीत पर नृत्य कर वाहवाही लूटी और छठी नवीं की छात्राओं ने नगाड़ा संग ढोल बजे...गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
समारोह में मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। समारोह में बेस्ट स्टूडेंट का खिताब निखिल पूजा मेहता को दिया गया जबकि जयंत अनुभूति को बेस्ट प्लेयर का खिताब दिया गया। इसके अलावा प्रियांशी नेगी, गुंजन, मोहिनी, पीयूष मेहता, धीरज, रितिक, अभिषेक शर्मा, अभिषेक ठाकुर, हितेश मोनिका, अनन्या, अजय, आयुषी, हिमांशु, चंचल, विभा, हर्षित, मृदुल, गिरीश शर्मा, पंकज, शिवानी लोकेंद्र वर्मा को शिक्षा और खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समारोह में स्कूल की प्रबंधक इंदू बिष्ट, पंकज ठाकुर, मीना शर्मा, रक्षा शर्मा, मनीषा शर्मा, अनु मेहता, गोपाल चंद, रविंद्र के अलावा कई अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में अपनी प्रस्तुति देते हुए स्कूली बच्चें।