कम ब्याज पर मिलेगा लोन
सरकारके राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत अब गरीब तबके की महिलाएं भी अब अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकेंगी। इसके योजन के तहत गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों के महिलाओं के लिए किसी भी तरह की व्यवसाय के लिए 4 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण दे रही है।
समूहमें कम से कम 6 महिलाओं होना जरूरी
इसयोजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं समूह बना कर योजना का लाभ ले सकते है। इस समूह में कम से कम 6 महिलाओं का समूह होना जरूरी होने के साथ साथ समूह में 80 प्रतिशत संख्या बीपीएल परिवारों का होना अवाश्यक है
क्याकारोबार कर सकतीं है महिलांएं
इसयोजना के तहत महिलाए सब्जी उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, अचार चटनी बनाने का कारोबार कर सकते है। जिसके बाद महिलांएं बढ़ाया आय प्राप्त कर सकते है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत घरलू महिलाओं को अपने बचे समय में यह काम कर अपनी अजीवकिा कमा कर अपनी आर्थिकी को सदृढ कर इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
प्रोजेक्टको दिखा कर ऋण सुविधा का प्रावधान
इसबात की जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी बुध राम ने बताया कि इस क्षेत्र की गरीब तबके की महिलाए अपनी आर्थिक सुधारने के लिए इस योजना का लाभ ले सकते है। उन्होंने बताया कि इस योजना में सबसिडी का कोई प्रावधान नहीं है इसलिए ब्याज दर कम रखी गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी कार्य के लिए प्रोजेक्ट को दिखा कर ऋण सुविधा का प्रावधान है। इस योजना में पुरूषों को शामिल नहीं किया जा सकता। इस योजना की विशेष बात यह है कि ऋण सुविधा में कोई लिमिट नहीं रखी गई है