डाक्टरों की कमी हुई दूर
रामपुर बुशहर| रामपुरमंडल के अंतर्गत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में हाल ही में सात आयुर्वेदिक डाक्टरों की तैनाती हुई है, इस के बाद ब्लॉक में आयुर्वेदिक डाक्टरों की रिक्त पदों की संख्या खत्म हो गई है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक छह डाक्टरों ने कांगल, रियोग, नोगली, डंसा, जूनी, काशापाठ पर अपना कार्य ग्रहण कर लिया है, जबकि बडोग ननखडी में अभी तक डाक्टर ने अपना कार्य भार नहीं ग्रहण नहीं किया है। वहा पर भी जल्द ही डाक्टर अपना कार्य ग्रहण कर लेंगे।े 36 ब्लॉक के लिए कुल 44 डाक्टरों की सूची जारी हुई थी जिसमें से रामपुर को आयुर्वेदिक सब डिविजन को 7 डाक्टर मिलना खुशी की बात है।
प्रदेशका दूसरा बड़ा सब डिविजन
रामपुरआयुर्वेदिक विभाग के वरिष्ठ सहायक सुरेंद्र मेहता का कहना है कि सात डाक्टरों को रामपुर मंडल में तैनाती से रामपुर ब्लॉक में डाक्टरों की रिक्त पदों की सूची शून्य हो गई है। उन्होंने बताया कि देहरा के बाद रामपुर सब डिविजन हिमाचल का दूसरा बड़ा सब डिविजन है। जो चौरा से शुरू हो कर कण्डीयाडी मतियाना में खत्म होता है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक विभाग की स्थिति रामपुर में बहुत बेहतर है विभाग रामपुर के दूरदराज इलाकों में जनता से सीधा जुड़कर अपनी बेहतर सेवाओं के लिए बचन बंद है।ननखडी, कुमार सैन रामपुर में 10 आयुर्वेदिक डाक्टर सेवाएं दी रहा है। खंड चिकित्सा अधिकारी डाक्टर मोक्टा ने बताया है कि आपसी तालमेल के साथ एलोपैथिक आयुर्वेदिक व्यवस्था के अंतर्गत नन खरी, कुमारसैन और रामपुर की तीन चिकित्सा खंडों में आयुर्वेदिक के 10 डाक्टर अपनी सेवाएं दे रही है। रामपुर में कठिन क्षेत्रों की सूची में दरकाली, किन्नू, फांचा, सरपारा, दोफदा में पहले से ही डाक्टर तैनात है। उन्होंने बताया कि अब काशापाठ में भी डाक्टर की तैनाती के बाद रामपुर मंडल में सभी संस्थानों में डाक्टरों की कमी पूरी हो गई। सभी संस्थानों में जरूरी दवाईयों की आपूर्ति सुनिश्चित की गयी है।