- Hindi News
- ग्रामीणों को तीन माह से नहीं मिली गैस सप्लाई
ग्रामीणों को तीन माह से नहीं मिली गैस सप्लाई
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर
नोगवैली के तहत आने वाली डंसा, लालसा, शिंगला और देवनगर पंचायतों में रसोई गैस के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इन पंचायतों में पिछले तीन माह से गैस की सप्लाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को गैस की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्र लोगों के बार-बार शिकायत करने के बाद भी गैस की समस्या को हल नहीं हो पाया है। इसके कारण क्षेत्र के लोगों ने गैस एजेंसी के प्रति रोष प्रकट किया है।
होरही परेशानी
ग्रामीणोंका कहना है कि रामपुर गैस एजेंसी के साथ 45 दिनों के भीतर गैस लोगों को उपलब्ध करवाने का करार किया गया है। लेकिन तीन माह बीत जाने पर भी लोगों को गैस सप्लाई नहीं मिल रही है। स्थानीय निवासी हेमंत शर्मा, दुष्यंत मेहता का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की समय पर आबंटन किए जाने से हजारों उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का समाना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी के अधिकारियों द्वारा आश्वासनों के चलते उपभोक्ता खाली सिलेंडर को लेकर दिन भर सड़कों पर बैठे रहते है और शाम को खाली हाथ घर लोटना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने कि गैस एजेंसी से मांग
क्षेत्रके स्थानीय रोशनी, चंद्रा, सुमन, लाल, नीशा, रूपदासी, नरबू देवी और अन्य लोगों ने गैस सिलेंडर जल्द से जल्द देने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते गैस की सप्लाई नहीं की गई तो, उन्हें मजबूरन आंदोलन का रूख अपनाना होगा।
^प्लांट से गैस की सप्लाई कम होने के कारण उक्त पंचायतों में दिक्कतें पेश रही है। जल्द ही इस समस्या का हल कर दिया जाएगा। कर्मसैन, एजेंसीप्रभारी,रामपुर बुशहर