पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योजनाओं का लाभ उठाने में करें सहयोग

योजनाओं का लाभ उठाने में करें सहयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्यूरीके कोटला में समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग रामपुर के तत्वधान से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सीपीएस नन्दलाल ने जन प्रतिनिधियों से जन उपयोगी योजनाओं से अपने क्षेत्र के सभी लोगों को इस का लाभ दिलवाने में करें सहयोग और विभाग को सलाह दी कि वो सरकार की सभी योजनाओं की एक किताब बना कर सभी जनप्रतिनिधियों को बांटे ताकि सराकार की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग ले सकें। उन्होंने एससीएसटी एक्ट के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि हमारे देश में कई धर्मों, जातियों कई समुदाय के लोग रहते हैं। फिर भी हमारे देश में अनेकता में एकता पाई जाती है। तहसील कल्याण अधिकारी रामपुर अजय बदरेल ने लोगों को कल्याण विभाग द्वारा सरकार की दी जाने वाली कई तरह की पेंशनों के बारे में विस्तृृत जानकारी दी। छात्रों को विभाग द्वारा छात्रवृृत्ति योजना, शादी में अनुदान योजना, एकल नारी जैसी योजनाओं की जानकारी दी।

रामपुर बुशहर में जागरुकता शिविर में उपस्थित अधिकारी और स्थानीय लोग