पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियमानुसार खुदाई करने पर मामला दर्ज

नियमानुसार खुदाई करने पर मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधर में लटका रोहड़ू-चिडगांव सड़क की चौड़ाई का काम

भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

तकलेच-बाहलीसड़क पर इन दिनों एक निजी कंपनी ने सड़क की खुदाई कर जोखिम भरा बना दिया है। ऐसे में इस सड़क पर गाड़ी चालक जान हथेली पर रखकर सफर कर रहे है। चालक की जरा सी चूक मौत को दावत दे सकती है। जब उक्त सड़क की खुदाई हुई तो लोक निर्माण विभाग ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया और अब जब सड़क की पूरी तरह से खुदाई हो चुकी है, तो विभाग ने भी अब संबंधित कंपनी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर दी है।

खुदाईके बाद दुरूस्त करने के दिए थे निर्देश

लोनिविकी अनुमति में यह था कि कंपनी 200 मीटर सड़क की खुदाई करेगी और उसके बाद फिर से उसे दुरूस्त कर आगे का काम करेगी। लेकिन कंपनी ने सीधे ही कई किमी खुदाई कर दी। अब विभाग के हरकत में आने के बाद कंपनी का काम बंद पड़ा है। लेकिन अब उक्त सड़क की खस्ता हालत को कौन सुधारेगा। अभी तक कंपनी ने जहां तक भी खुदाई की है वहां पर सड़क के किनारे मिट्टी और पत्थर के ढेर पसरे हुए है। उक्त सड़क पर एक समय में अगर दोनों और से गािड़यां जाए तो उन्हें पास लेने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।

2013 में शुरू हुआ था चौड़ाई का कार्य

लोकनिर्माण विभाग ने रोहड़ू चिडगांव सड़क पर लगने वाले जाम वाहनों की अधिकता को देखते हुए वर्ष जुलाई 2013 में सड़क की वाइडनिंग का काम शुरू किया था। जिसके तहत फायर स्टेशन रोहड़ू ,मक्खी नाला लंबा, खाटल बडियारा सीमा के समीप सड़क को चौड़ा करने का काम आरंभ किया गया था।

^सड़क की चौड़ाई के कार्य के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। रोहड़ू से चिडगांव तक सड़क की वाइडनिंग पर करीब 2 करोड़ रुपए खर्च होने है इसमें से करीब 50 लाख रुपए खर्च हो गए हैं। जैसे-जैसे बजट मिलता रहेगा हम टेंडर लगा कर चरणबद्ध तरीके से सड़क की वाइडनिंग का काम आगे बढ़ाते रहेंगे। नंदलाल चौहान, एक्सीएन,लोक निर्माण विभाग

^कंपनी पर नियमों के अनुसार खुदाई नहीं करने पर विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज कर दिया गया है। केके कौशल, अधिशाषीअभियंता, लोिनवि रामपुर बुशहर

तकलेच-बाहली सड़क पर किया गया खुदाई का काम।

वाइडनिंग का काम शुरू होने के बाद बंद हो जाने के कारण रोहड़ू चिडगांव सड़क पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। सड़क पर लगे मलबे के ढेर और गड‌्ढ़ो के चलते केवल वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि