अच्छा प्रदर्शन करने पर आरक्षण:वीरभद्र
अंडर19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में संपन्न हुआ। चार दिवसीय इस जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले की 51 स्कूलों के 600 से अधिक छात्र ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। कार्यक्रम के शुरू में स्कूल की छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया। जिसमें वंदे मातरम सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। जिसके बाद पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर मुख्यतिथि शिरकत हुए। सबसे पहले प्रतियोगिता में आए स्थानीय ग्रामीणों और शिक्षकों ने प्रदेश मुख्यमत्री वीरभद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया और उन्हें टोपी और शैल पहना कर उनका सम्मानित किया। उसके पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा मार्चपास्ट किया गया तथा मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके पश्चात मुख्यातिथि ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों और छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को जहां विभिन्न संस्थानों में प्रवेश लेने पर आरक्षण प्रदान किया जा रहा है वहीं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नौकरियों में आरक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खिलाडियों को खेल में रूचि बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होने यहां पर आए विभिन्न स्कूलों के छात्र खिलाडिय़ो को शुभकामनाएं दी।
इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सीपीएस नंदलाल,डीसी दिनेश मल्होत्रा, एसपी डीडब्लयू नेगी, एसडीएम दलीप नेगी, डीएसपी सोमदत्त, एडीपीओ शिमला योगेंद्र, सीएमओ शिमला डॉ दलीप कुमार, बीएमओ डॉ राजस्वी आजाद, एसई लोनिवि अशोक चौहान, एक्सईएन केके कौशल, एसई बिजली विभाग एसएन उप्रेती, एसडीओ कुक्कू शर्मा, खेल प्रभारी धवन, तकलेेच स्कूल के प्रधानाचार्य राजेन्द्र राणा, कैलाश फैडरेशन के अध्यक्ष बृजलाल, विकेश चौहान, दिनेश खमराल, कृष्ण गोपाल भारद्वाज, सोनू भलूनी, अनिरद्व बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
विजेताखिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
इसप्रतियोगिता में 51 स्कूलों के 600 से अधिक छात्र खिलाड़ी ने चार दिन तक अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाए। प्रतियोगिता के बॉलीवाल में रोहडू प्रथम और ठियोग दुसरे स्थान पर रही। जब