पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कशिश को मिला स्टूडेंट ऑफ इयर का खिताब

कशिश को मिला स्टूडेंट ऑफ इयर का खिताब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वंशिका और राहुल बने सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट

भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रैड क्रॉस सोसायटी की अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की वहीं इस मौके पर प्रदेश संसदीय सचिव नंद लाल विशेष रूप से मौजूद रहे।

प्रतिभासिंह ने किए मेधावी सम्मानित

वार्षिकसमारोह के दौरान पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने छात्रों को अनुशासन, सत्यनिष्ठा, ईमानदारी से शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया और कहा कि छात्र नशे और बुरी संगत से बचकर अपने जीवन को उत्कृष्ट बनाएं। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य को उज्जवल बनाने की तरफ लगातार प्रयास करें। साथ ही अपनी परंपरा और रीति-रिवाजों को सहेज कर रखें। इस मौके पर पूर्व सांसद ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का भी बखान किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं आरंभ करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं को ऐच्छिक निधी से करीब 15 हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी। स्कूल के प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़कर मुख्यातिथि बच्चों के अभिभावकों के समक्ष रखी। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी गीत, राजस्थानी नृत्य, नेपाली नृत्य, पहाड़ी किन्नौरी डांस प्रस्तुत किए।

येरहे मौजूद

इसमौके पर बीडीसी अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष नरेश कु मार, चंद्र प्रभा नेगी, अतुल शर्मा, नप उपाध्यक्ष दीपक सूद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, उपाध्यक्ष राजू कश्मीरी, महासचिव जेएल डमालू, अनिरूद्ध बिष्ट, देश र| गौतम, उपेंद्र जगटू, स्कूल प्रवक्ता यशपाल ठाकुर सहित प्राध्यापकगण और बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

ये हुए पुरस्कृत

समारोहके दौरान स्कूल की आशीष रंजन को जिला स्तर पर बेस्ट एथलीट, नेहा बेस्ट सिंगर, केंद्र प्राथमिक पाठशाला में कशिश को स्टूडेंड आफ इयर के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा ललित, मोहित सूरज और सोहन लाल को पुरस्कृत किया गया।

केंद्र प्राथमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित समारोह के दौरान रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते नन्हे मुन्हे कलाकार।

ये हुए सम्मानित

मुख्यातिथिने वंशिका राजपूत, बबली, उवर्शी, शिल्पा, मनीशा, अर्पणा, रोहित, विद्या तमांग, वंदना तमांग, आदि छात्रों को शिक्षा के क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतू पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खेल गतिविधियों में जनक, तूफान, अनुराधा, वीना एन.एस.एस. में खिमी राम अनुराधा ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। स्कूल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए वंशिका राजपूत राहुल कुमार को पुरस्कृत किया गया।

झाकड़ी स्कूल में होनहारों को पुरस्कार वितरित करती पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह।

खबरें और भी हैं...