पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अफजल को शहीद बताने पर भड़की भाजपा

अफजल को शहीद बताने पर भड़की भाजपा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर बुशहर |भाजपा मंडलने जेएनयू में शरारती तत्वों द्वारा अफजल गुरू को शहीद की उपाध्ी देने तथा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे की कड़ी आलोचना की है। भाजपा के मंडलाध्यक्ष शशि भूषण श्याम, प्रदेश सचिव नीना शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम लाल गुप्ता, प्रदेश युवा भाजपा प्रवक्ता विजय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन लाल, महामंत्री अनिल चौहान, उपाध्यक्ष श्याम मेहता, मस्तराम, उषा चौहान, कोषाध्यक्ष सुदर्शन सहगल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु पौंड, सुधांशू कपूर, शिवलाल डबरैही, मनोज अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष यशपाल पालसरा एवं समस्त कार्यकारिण्ी सदस्यों ने कहा कि एक ओर जहां हनुमथप्पा जैसे वीर पुरुष और देशभक्त हिंदुस्तान की रक्षा के लिए शहीद हो रहे हैं वहीं देशद्रोही अफजल गुरू को शहीद का दर्जा देकर देश के सिर को शर्म से झुकाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...