सभी डॉक्टरों के खिलाफ गंभीर धारा दर्ज करे:द्रैक
रामपुर बुशहर |रामपुर भाजपाके पूर्व प्रत्याशी प्रेमसिंह द्रैक ने कहा कि खनेरी स्थित निजी क्लीनिक में किन्नौर के व्यक्ति की मौत के मामले में निजी क्लीनिक डॉक्टरों समेत सरकारी अस्पताल के अन्य डॉक्टर नर्सें भी संलिप्त हैं लिहाजा सभी दोषी डॉक्टरों के खिलाफ गंभीर धारा दर्ज कर करनी चाहिए। निजी क्लीनिक मालिक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। निजी क्लीनिकों में सरकारी डॉक्टरों द्वारा सेवाएं देने का सिलसिला कई सालों से जारी है। भाजपा ने सरकार के समक्ष इस मुद्दे को कई मर्तबा उठाया भी और समय पर इन डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई होने कारण जनजातीय जिला किन्नौर के बेकसूर मरीज को अपनी जान गंवानी पड़ी। खनेरी अस्पताल के डॉक्टरों की निजी मेडिकल स्टोर से भी सांठगांठ है। मरीजों को इस्तेमाल होने वाली महंगी दवाएं लिखी जाती है और क्लीनिक मालिकों से भारी भरकम कमीशन ली जाती है। ऐसे डॉक्टरों की जब सरकार से शिकायतें की जाती है तो राजनीतिज्ञ ही इन डॉक्टरों के बचाव में जाते हैं। डॉक्टरों के बचाव में कौन-कौन राजनीतिज्ञ अपनी भूमिका निभाते हैं इसमें मामले की तह तक जाने की जरुरत है और ऐसे राजनीतिज्ञों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।