शिवलाल बने सराहन वार्ड के अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी रामपुर इकाई की बैठक सत्यनारायण मंदिर में आयोजित की गई। इस बैठक में मिशन विस्तार के अंतर्गत सराहन, झाकड़ी और ननखड़ी वार्ड के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। जिसमें शिवलाल को सराहन वार्ड से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि मेहरसिंह ठाकुर को झाकड़ी वार्ड और डीएस मैहता को ननखड़ी वार्ड से अध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में पंचायत बूथ कमेटी के गठन को लेकर कर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने की। इस बैठक में विधानसभा कार्यकारिणी के पदाधिकारी गोपाल डोगरा, शिवलाल, जीएन शर्मा, बिहारीलाल, भुपेंद्र सिंह, जगतसिंह और मेहर सिंह उपस्थित रहे।