उपशिक्षा निदेशक ने नवाजे मेधावी
वार्षिक पारितोषिक समारोह में अपनी प्रस्तुति देते हुए देती हुई स्कूली छात्राएं।
भास्कर न्यूज रामपुर बुशहर
रामपुरपब्लिक स्कूल नोगली में वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उप शिक्षा निदेशक एलीमेंट्री राकेश वश्ष्ठि ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि काे टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यातिथि द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर की गई। मुख्यातिथि ने समारोह में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य काे पाने के लिए बच्चों काे अभी से ही कड़ी मेहनत करनी चाहिए ताकि अपने लक्ष्य तक पहुंच सके।
स्कूलीछात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत दी
स्कूलीछात्रों ने वार्षिक समारोह में मुझे माफ करना साई राम...गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसके बाद पहाड़ी नाटी, नेपाली डांस, पंजाबी गिद्दा, लिलीपूत, हिपहॉप पेश किया। छात्रों ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ टाईटल पर आधारित सुंदर नाटक पेश किया, जिसे उपस्थित सभी मेहमानों ने खुब सराहा। इस अवसर पर अंकित अंजलि को बेस्ट स्टूडेंट भी चुना गया। मुख्यातिथि ने दसवीं कक्षा प्रथम रही अक्षिता को लेपटॉप देकर सम्मानित किया। वहीं उन्होंने शिवानी, रितिक, स्वाति, काव्या, प्रांचल, आरूषी, पारूल, अंशु, सारांश, महक, प्रियल, अनुज, विवेक, अंकित, रिशिका टैगोर सदन को वर्ष भर आयोजित शैक्षणिक अन्य गतिविधियों पर अव्वल रहने पर सम्मानित किया।
येरहे मौजूद
इसमौके पर स्कूल प्रबंधक कृषन लाल ठाकुर, प्रधानाचार्य डा. बीआर सक्सेना सहित दर्जनों गणमान्य लोग के साथ बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।