पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युकां ने देश पर मर मिटने वालो को किया याद

युकां ने देश पर मर मिटने वालो को किया याद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवांकांग्रेस ने देश पर मर मिटने वालो को किया याद और इस दाैरान भगत सिंह, राज गुरू, सुखदेव को श्रद्धांजलि दी। युकां नेताओ ने देश भगतों से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। युवां कांग्रेस ने फैसला लिया कि गांव और शहरों की समस्याओं को सरकार से उठाएया जाएगा। ताकि विकास की गति को और तैज किया जा सके। युकां नेताओं ने रामपुर के खनेरी अस्पताल के डाक्टरों की मनमानी पर चिंता जताई है।

युवां कांग्रेस रामपुर इकाई की एक बैठक रविवार को रामपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता युकां रामपुर के अध्यक्ष जसवीर सिंह ठाकुर ने की। इस बैठक में भगत सिंह, राज गुरू और सुख देव के बलिदान को याद किया गया। संगठन नेताओं ने इन तीनों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान संगठन नेताओं ने जन समस्याओं को लेकर मंथन किया। संगठन नेताओं को निदेश दिए गाए कि प्रत्येक गांव और शहरों की जन समस्याओं को उजागर किया जाए ताकि इन्हें सरकार से उठाया जाके। इसके अतिरिक्त युकां कांग्रेस आने वाले समय में जन कल्यान के मुद्दों को लेकर काम करेगी। खनेरी अस्पताल के डाक्टरों की मान मानी को लेकर भी कड़ी आपत्ति जताई डाक्टर अस्पताल के बाहर कुछ व्यापारियों को फयदा दिलाने के लिए मरीजों को दवाईयां एवं टेस्ट बाहर भेज रहे है। जबकि सरकार ने अस्पताल में टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवा रखी है। परिसर में सस्ती दवाइयों की दुकान भी खोल रखी है।

समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित करते हुए युवां कांग्रेस कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...