पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दत्तनगर स्कूल में राजेश बना सर्वश्रेष्ट छात्र

दत्तनगर स्कूल में राजेश बना सर्वश्रेष्ट छात्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे।

भास्कर न्यूज |रामपुर बुशहर

राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में बुधवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की धूम रही। समारोह में जिला परिषद वार्ड नरैण की सदस्य रामदासी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई। स्कूल प्रबंधन समिति ने समारोह की मुख्यातिथि का शॉल और दाठू पहनाकर स्वागत किया।

समारोह का शुभारंभ स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद कलाकारों राकेश और साथियों ने हिम्मत से काम लेंगे, घबराना कैसा.... पिंकी और साथियों ने बेटी है अनमोल पर री चिडिय़ां गाने पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। स्कूली की रीता, किरन, अंकिता, दीपा, साक्षी, ख्याति, डिंपल, अंजली, दिपांशु, ज्योति और ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभागार में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया।

स्कूल के वार्षिक रिपोर्ट राजनीतिक प्रवक्ता रोशन लाल वर्मा ने स्कूल की वर्ष भर की गतिविधियों को कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों समक्ष रखी।

मुख्यातिथिने पढ़ाया ईमानदारी का पाठ

मुख्यातिथिने संबोधन में सभी छात्र छात्राओं को ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से मेहनत कर जीवन में सफल होने का आह्वान किया। उन्होंने स्कूल के वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जमा दो कक्षा के छात्र राजेश कुमार को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब दिया गया। प्रधान वीना, उप प्रधान ओम प्रकाश बिटन, नीरथ पंचायत प्रधान रीता देवी, पुष्पानंद गुप्ता, कौशल्या देवी, प्रवक्ता देवेंद्र लक्टू, शाइना परवेज, अमीन नेगी सहित शिक्षक और बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...