पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कमलाऊ इलेवन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

कमलाऊ इलेवन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को नवाजते सांसद रामस्वरूप शर्मा।

भास्कर न्यूज |रामपुर बुशहर

रामपुरखंड के तहत आने वाली देवनगर पंचायत के सोबड़ी गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। युवक मंडल सोबड़ी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कमलाऊ इलेवन और खनोग के बीच हुआ। खनोग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 70 रनों का स्कोर खड़ा किया, जबकि रनों का पीछा करने उतरी कमलाऊ इलेवन ने महज 7 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर खनोग की टीम को मात दी। विजेता टीम की ओर से सोनू ने सर्वाधिक 46 रनों का योगदान दिया और उन्हें मैन ऑफ मैच के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि खेलों का जीवन में अत्याधिक महत्व है और खेलों के आयोजन से युवाओं में एकताए, अनुशासन और समाज निर्माण की भावना उत्पन्न होती है। युवा पीढ़ी में प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खेलों को व्यवसायिक तौर पर भी अपनाया जाने लगा है। उन्होंने युवक मंडल सोबड़ी भवन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इसके अलावा सांसद ने कोटली सड़क के लिए डेढ़ लाख, नैरी सामुदायिक भवन को एक लाख और नेहरा-पलजारा सड़क को डेढ़ लाख रुपये की राशि जारी की। विजेता टीम कमलाऊ इलेवन को 33 हजार रुपये और ट्राफी भेंट कर पुरस्कृत किया।

खबरें और भी हैं...