पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाढ़ मॉनीटरिंग सेंटर को 1 करोड़ जारी

बाढ़ मॉनीटरिंग सेंटर को 1 करोड़ जारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशसरकार ने घालूवाल में स्वां बाढ़ मॉनीटरिंग सेंटर रेस्ट हाउस का काम पूरा करने के लिए 1 करोड़ की राशि जारी कर दी है। अगले दो सप्ताह के भीतर यह पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। प्रदेश में अपनी तरह का यह पहला ऐसा केंद्र होगा जिसमें सेटेलाइट राडार सुविधा सहित तमाम अत्याधुनिक उपकरणों के जरिए यह जानकारी मिले सकेगी कि जिला में कितनी बारिश होगी और कितना पानी स्वां की खड्डों में आएगा। यह जानकारी उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को यहां अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए दी। उद्योग मंत्री ने यह भी कहा कि हरोली रामपुर के बीच दूरी कम करने के लिए 56 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल के टैंडर कर दिए गए हैं। एचपी सिंगला एंड कंपनी को 14 महीने में यह पुल निर्मित करने का लक्ष्य दिया गया है। जल्दी ही इस पुल का काम शुरू होगा। पुल बनने से ऊना से हरोली की दूरी कम हो जाएगी, जिससे लोगों के समय की भी बचत होगी।

खबरें और भी हैं...