पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो डाॅक्टरों की जमानत रद‌्द, 1 की मंजूर

दो डाॅक्टरों की जमानत रद‌्द, 1 की मंजूर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

रामपुरके खनेरी अस्पताल के सरकारी डाॅक्टरों की ओर से निजी अस्पताल में किए ऑप्रेशन के बाद मरीज की मौत विवाद मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट ने दोनों डाॅक्टरों की जमानत रद्द कर दी, जबकि एक डाॅक्टर सुभाष की जमानत मंजूर कर दी है। रामपुर के खनेरी स्थित निजी अस्पताल में नरेंद्र सिंह नेगी की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई थी। इसका ऑपरेशन खनेरी अस्पताल के डाॅक्टर राजेश्वर ठाकुर ने किया था और डाॅक्टर सुभाष ने मरीज को बेहोश किया था। शुक्रवार को हाईकोर्ट में जमानत के लिए तीनों आरोपी पेश हुए थे। इनमें डाॅ. राजेश्वर और निजी अस्पताल के मालिक बृज ठाकुर की याचिका नामंजूर हो गई है, जबकि डॉ सुभाष की जमानत कोर्ट ने मंजूर कर ली है। सोमदत्त डीएसपी रामपुर बुशहर ने बताया कि इन डाॅक्टरों को पुलिस पूछताछ के लिए रामपुर लाई है। शनिवार को आरोपी डाॅक्टरों को कोर्ट में पुन: पेश किया जाएगा।

ऑपरेशन मामला

खबरें और भी हैं...