पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिंगला स्कूल के समारोह में नवाजे मेधावी

शिंगला स्कूल के समारोह में नवाजे मेधावी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिंगला में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोेह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिंगला पंचायत के प्रधान बिला शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन और स्कूल के बच्चों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेंद नेगी ने मुख्यातिथि को टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यातिथि द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर की।

इसके बाद स्कूली छात्रों ने सरस्वति वंदना प्रस्तुत की। अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने पुरस्कार जीतने वाले छात्रों को बधाई दी और जिन्हें नहीं मिले उन्हें कड़ी मेहनत करने की बात कही।

उन्होंने युवाओं को नशे जैसी बुरी आदत से बचने की सलाह भी दी। स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र नेगी द्वारा प्रस्तुत की गई वार्षिक रिपोर्ट से उपस्थित सभी अभिभावकों ने खुब सराहा। इस बीच स्कूली छात्रों ने पहाड़ी, किन्नौर, कुल्लवी, पंजाबी आदि नृत्य पेश कर सबका खुब मनोरंजन किया। जिसमें रूचि, रेखा, शिवानी, पिंकी, भगवती, ईशा, रक्षा, राज कांता, शीतल, निखिल, निशा, मधु, राजीव, सन्नी, विशाल, विवेक, मुकेश, हर्षित, हेमंत, कनिष्का, दीपाली, बेबी, नेहा, शालू, ललिता, संस्कृति शर्मा, सौरभ, प्रीति, दिव्या, पविता, अभिषेक, ईशिता सहित दर्जनों छात्रों को सम्मानित किया।

ये रहे मौजूद

इसमौके पर उप प्रधान मोहर सिंह खतरी, लता देवी, समिति अध्यक्ष ज्ञानवती, डीपीई संघ के उपाध्यक्ष सजय नेगी, पदम देव शर्मा, गोपाल नेगी, जीवन नेगी, रमन किशोर, राकेश, मीना, बनीता, योगरा शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिंगला स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं।

खबरें और भी हैं...