आईटीबीपी ने शालाबाग में किया पौधारोपण
सराहन स्थित आईटीबीपी कैंप में पौधारोपण के लिए इकठ्ठा हुए जवान।
रामपुर बुशहर | रामपुरखंड के सराहन स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 43वीं वाहिनी ने बसंत पंचमी के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर 43वीं वाहिनी के सेनानी वीवी नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त की। साथ ही द्वितीय कमान सिद्वार्थ कुमार, सहायक सेनानी डाॅ. संजीव रतन, सुखराज सिंह सिद्धु, डाॅ. रितू शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने पौधारोपण में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शालाबाग में पर्यावरण के सरंक्षण को लेकर आईटीबीपी ने अलग अलग किस्मों के 400 से अधिक पौधों को रोपा। इस अभियान में जवानों, अधिकारियों कर्मचारियों के परिवार वालों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सेनानी वीवी नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि अपने पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए। पौधारोपण करने के बाद उन्हे बचाए रखने की जिम्मेवारी अहम हो जाती है। आईटीबीपी हर वर्ष पौधारोपण करती है। जिससे पर्यावरण को बेहतर करने में मजबूती मिलती है। हिमवीर वाईफ वैलेफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा रशमी नेगी द्वारा हिमवीरों के परिवाजनों को संबोधित करते हुए कहा कि एक पौधा रोपने से पर्यावरण संतुलन की तरफ एक कदम बढ़ाया जाता है। जिससे अन्य लोग भी प्रेरित होते है। ऐसे में हर व्यक्ति को इस कार्य के लिए खुद ही आगे आना होगा।