बजीर बावड़ी में पकड़ी प्रतिबंधित दवाईयों की खेप
^पेट्रालिंग के दौरान चार युवकों से सौ एमएल की 85 शीशियां पकड़ी है। खिलाफ मामला दर्ज कर पुछताछ शुरू कर दी है। शेरसिंह , थाना प्रभारी रामपुर बुशहर
भास्कर न्यूज |रामपुर बुशहर
रामपुरपुलिस थाने के तहत आने वाले बजीन बावड़ी के पास वीरवार रात को चार युवकों से प्रतिबंधित दवाईयों की खेप पकड़ी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को पुलिस की टीम ने करीब दस बजे पेट्रालिंग के दौरान बजीर बावड़ी में प्रतिबंधित दवाईयों की 85 शीशियां पकड़ी। रात के समय जब पुलिस ने एचपी-01ए-2949 वाहन जो निरमंड से रामपुर की ओर रही थी। पुलिस से गांड़ी को रोक कर गाड़ी की तलाशी की तो उसमें उन्हें प्रतिबंधित दवाईयों की खेप पकड़ी। जिसमें एक युवक राजपूरा अौर तीन युवक खनेरी निवासी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे इन दवाईयों को कहां से ला रहे थे और कहां पहुंचाने जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि पुलिस के पास पिछले कई दिनों से क्षेत्र में नशे की विभिन्न प्रकार के पदार्थो को लाए जाने की गुप्त सूचना मिल रही थी और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगा कर इनको गिरफ्तार किया।