पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संजय और निकेत को स्टूडेंट ऑफ दी ईयर का खिताव

संजय और निकेत को स्टूडेंट ऑफ दी ईयर का खिताव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रामपुर बुशहर

राजकीयउच्च पाठशाला भड़ावली में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भड़ावली पंचायत के उप प्रधान दिनेश खमराल बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। स्कूल के मुख्याध्यापक प्रवीण कुमार गुप्ता ने मुख्यातिथि काे शाल स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। मुख्यातिथि दिनेश खमराल ने स्कूली बच्चों को संबाधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेलों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। खमराल ने बच्चों को गुरूओं और माता पिता की आज्ञा का पालन करने और अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्याध्यापक प्रवीण गुप्ता ने सभी लोगों के समक्ष वार्षिक रिर्पोट पढ़ी। जिसमें संजय और निकेत को स्टूडेंट ऑफ दी ईयर के खिताब से नवाजा गया। साथ ही साक्षी, राहुल, लक्ष्मण ओर एकता को जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी में अव्वल रहने पर सम्मानित किया गया। वहीं सभी मेधावी छात्रों को भी मुख्यातिथि द्वारा समारोह में पुरस्कृत किया गया। इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर चुन्नी लाल मेहता, ईशवर दास कायथ, जनता, रविंद्र कायथ, गणेश, बंसी, डिंपा, लक्ष्मी, एसएमसी अध्यक्ष राजेश चौहान, लोलक राज, मैना, मीरा, नवरात्रू देवी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...