ईडी ने सोलन मार्केट कमेटी कार्यालय में दो घंटे खंगाले रिकॉर्ड
सोलन| मुख्यमंत्रीवीरभद्र सिंह के खिलाफ दर्ज किए गए आय से अधिक संपत्ति के मामले में शुक्रवार को परिवर्तन निदेशालय (ईडी) के दो अधिकारियों ने सोलन मार्केट कमेटी कार्यालय में रिकॉर्ड की जांच की। मार्केट कमेटी, सोलन में दो अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक सेब के लेन-देन की प्रक्रिया से संबंधित रिकाॅर्ड खंगाले।
बताया जा रहा है कि रामपुर से रिकाॅर्ड खंगालने के बाद ईडी के अधिकारी सोलन आए। ईडी इससे पहले परवाणू स्थित आढ़ती के रिकाॅर्ड कब्जे में ले चुका है। शुक्रवार को सोलन सब्जी मंडी में ईडी की टीम ने रिकॉर्ड वैरीफाई किए। सीएम के बगीचों के सेब परवाणू स्थिति सब्जी मंडी में बेचे गए थे। इस मामले में संबंधित आढ़ती के लाइसेंस, फार्म क्यू फार्म आर सहित अन्य रिकाॅर्ड देखे गए। ईडी अधिकारी छानबीन करने के लिए कुछ कागजातों की कॉपी भी अपने साथ ले गए हैं।
सीएम पर आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में की कार्रवाई