पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूपी: पेट्रोल से भरा टैंकर पलटने से हुआ विस्फोट, छह लोगों की मौत

यूपी: पेट्रोल से भरा टैंकर पलटने से हुआ विस्फोट, छह लोगों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तरप्रदेशके बलिया जिले में एक पेट्रोल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। अचानक तेज विस्फोट के बाद टैंकर में आग लग गई। इससे छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 18 अन्य घायल हो गए। पेट्रोल लूटने का प्रयास कर रहे ग्रामीण भी आग की चपेट में गए।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब एक बचे बलिया स्थित रसड़ा कासिमाबाद रोड पर हुई। टैंकर पलटते ही तेजी से तेल का रिसाव शुरू हो गया। पेट्रोल लूटने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अंधेरे के कारण एक ग्रामीण ने माचिस जलाने की कोशिश की। इससे जमीन पर चिंगारी गिरते ही टैंकर में तेज आवाज के साथ विस्फोट हा़े गया। इस घटना के सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झारखंड: बस में आग लगी, पांच यात्रियों की मौत

विश्रामपुर|झारखंडके पलामू जिले के नावाडीह कला गांव में रविवार को एक बस के ऊपर बिजली की हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। इससे उसमें सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटा भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि बस रविवार सुबह रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से सासाराम (बिहार) जा रही थी। तभी बस के ऊपर 11 हजार वोल्ट की लाइन के टूटकर गिर गई। इस घटना में आठ लोग झुलस भी गए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।