भामसं ने मनाया विश्वकर्मा दिवस
भारतीयमजदूर संघ ने विश्वकर्मा दिवस को श्रम दिवस के रूप में मनाया। आंध्रा पावर हाऊस में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भामसं के जिलाध्यक्ष बृज लाल शर्मा ने की। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि भामसं के राष्ट्रीय महासचिव विपीन कुमार डोगरा ने विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर सभी मजदूरों देशवासियों को बधाई दे। इस अवसर पर भामसं के पीएस मोतीयाण, भामसं चौपाल के अध्यक्ष राम लाल, नेगी राम, जयपाल शर्मा, सहित कई नेता मौजूद थे। विश्वकर्मा दिवस पर रोहड़ू बाजार में बिहारी मूल के मजूदरों ने झांकियां निकालते हुए खूब जश्न मनाया।
रोहड़ू बाजार में विश्वकर्मा दिवस पर झांकी में नाचते झूमते बिहारी मजदूर