वीडियो सीडी हसरतें का विमोचन
रोहड़ू| बंच्छूछक्षेत्र के बारला गांव निवासी लोक कलाकार वीरेंद्र शर्मा की तीसरी वीडियो सीडी हसरतें का विमोचन किया गया। दस गानों की इस वीडियो सीडी को फल व्यापारी सुधीर शर्मा ने किया। सीडी में दस पारंपरिक नाटियों को फिल्माया गया। जिसमें वीरेंद्र शर्मा ने पहाड़ी संस्कृति कला को प्रदर्शित किया है। वीडियो का निर्देशन मशहूर लोक कलाकार सुनील शर्मा ने किया है जबकि संगीत सुरेंद्र नेगी ने दिया है। सीडी के विमोचन अवसर पर हीरा लाल, विक्की, राकेश मेहता, ज्ञान चंद चमियाण भी मौजूद थे।