- Hindi News
- संविधान विरोधी है विहिप का हिंदू राज्य घोषित करने का ऐलान
संविधान विरोधी है विहिप का हिंदू राज्य घोषित करने का ऐलान
रोहड़ू |युवा कांग्रेस रोहड़ू के अध्यक्ष सुजय अग्रवाल ने विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रदेश को हिंदू राज्य घोषित करने के लिए की जा रही तैयारियों को असंवैधानिक करार दिया है। प्रदेश देश में जारी विहिंप की गतिविधियों को देश की धर्मनिरपेक्षता के लिए खतरा बताया है। सुजय ने विहिंप द्वारा धर्मांतरण के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है। युकां अध्यक्ष सुजय अग्रवाल ने बताया कि रोहड़ू सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में विहिंप के नेताओं द्वारा सरकार के खिलाफ बयानबाजी की जा रही है।धर्मांतरण के मामले को लेकर सरकार पर सवाल दाग रहे विहिंप के नेताओं को शायद मालूम नहीं प्रदेश देश का इकलौता राज्य है जिसने वर्ष 2006 में धर्म की आजादी विधेयक पारित कर जबरन प्रलोभन देकर धर्मांतरण को कानूनी अपराध की श्रेणी में लाया है। इस विधेयक को पारित करवाने मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी करने वाली विहिप देश में धार्मिक उन्माद भड़काने वाली गतिविधियों को बढावा दे रही है।