- Hindi News
- प्रोफेसर के घर चोरी, तीन लाख का सामान उड़ाया
प्रोफेसर के घर चोरी, तीन लाख का सामान उड़ाया
रोहड़ू| पीजीकॉलेज सीमा के प्रोफसर हरीश सांजटा के समाला स्थित आवास में चोरों ने सेंध लगाकर करीब तीन लाख का समान गहने चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हरीश सांजटा ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया है कि शनिवार शाम को वे गांव गए थे लेकिन रविवार सुबह जब अपने गांव से लौटे तो देखा घर का सारा समान बिखरा पड़ा था। घर से एलसीडी, लैपटाप, सोने की चेन, अंगूठी सहित करीब 1 लाख का सामान गायब था। डीएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि हिमुडा कॉलोनी एनएसी के क्षेत्र से बाहर है इसलिए यहां पर पुलिस की पैट्रोलिंग नहीं थी। उन्होंने बताय कि हिमुडा कॉलोनी में तो चौकीदार तैनात था और ही स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था है जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले में अपनी छानबीन को पूरी मुस्तैदी के साथ आगे बढ़ा रही है और हिमुडा प्रबंधन को कॉलोनी में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की कहा है।
प्रोफेसर हरीश सांजटा के घर हुई चोरी की वारदात के के बाद बिखरा पड़ा सामान।
सोलन| शहरके मुख्य बाजार में चोरों ने एक दुकान में सेंध लगाकर करीब 65 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में ओम फैशन सोलन के मालिक इंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को प्रतिदिन की तरह वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे सोमवार सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए आए तो देखा दुकान के शटर में लगा ताला गायब है। उन्होंने शटर खोलकर देखा तो दुकान के लॉकर में रखे पैसे गायब थे। उन्होंने शिकायत में बताया कि दुकान के लॉकर से करीब 65 हजार रुपए चोरी हुए हैं। अभी तक की गई पुिलस जांच में पाया गया है कि शटर के बाहर लगा ताला मौके पर नहीं पाया गया है, जबकि शटर कैसे ऊपर उठा इस बात की भी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रत्येक पहलू की जांच किए जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एएसपी सोलन भगत सिंह ठाकुर भी मौके का दौरा किया। थाना प्रभारी सोलन अनिल धौल्टा ने बताया कि पुलिस ने इंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।