पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाटर शेड योजना के तहत लोगों को बांटे सेब के पौधे

वाटर शेड योजना के तहत लोगों को बांटे सेब के पौधे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहड़ू|छौहारा विकासखंड की तांगणू जांगलिख पंचायत की प्रधान सुशीला नेगी ने वाटर शेड योजना के तहत पंचायत के लोगों को निशुल्क सेब के पौधे बांटें। क्षेत्र में सेब बागवानी को बढावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए सुशीला नेगी ने बताया कि क्षेत्रवासियों को केवल सेब के पौधे आबंटित किए गए है बल्कि उन्हें सेब बागवानी के बारे में जागरूक कर विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि छौहारा विकास खंड की तांगणू जांगलिख पंचायत में लोग अभी सेब बागवानी के क्षेत्र में अन्य क्षेत्रों से पीछे है। इस लिए इस क्षेत्र में भी सेब बागवानी को बढावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों से मदद लेकर लोगों को सेब बागवानी से जोड़े जाने का प्रयास किया जा रहा है।