पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनमर्जी से ही लगा दी 12 की हाजरी, वर्किंग टाइम पर नदारद बोर्ड के कर्मचारी

मनमर्जी से ही लगा दी 12 की हाजरी, वर्किंग टाइम पर नदारद बोर्ड के कर्मचारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहड़ू |कभी गंदगी,कभी घपलों को लेकर सुर्खियों में रहने वाला हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद रोहड़ू का कार्यालय फिर एक बार सुर्खियों में गया है। अबकी बार विभाग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली मनमर्जी का खुलासा हुआ है। आफिस से नदारद रहने वाले कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर सामने आया है जिसमें कर्मचारियों ने एडवांस में ही 12 फरवरी की भी हाजिरी लगा रखी है।

हाजरीरजिस्टर हुआ गायब

कार्यालयमें काम कराने गए एक उपभोक्ता ने जब दोपहर तीन बजे भी दफ्तर को खाली देखा तो टेबल पर पड़े हाजिरी रजिस्टर की जांच की। जिसमें सभी कर्मचारी केवल कार्यालय में हाजिर थे बल्कि एडवांस में ही 12 फरवरी की हाजरी भी लगा दी गई थी। उपभोक्ता ने हाजिरी रजिस्टर को उठा कर उसकी फोटो कापी तक कर दी लेकिन विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

नहींसुनी जाती शिकायतें

विभागके अधिकारियों कर्मचारियों की इसर मनमर्जी के चलते उपभोक्ताओं की शिकायतों का भी समय पर निपटारा नहीं हो पाता। रोहड़ू में बिजली बोर्ड के शिकायत कक्ष में कई बार शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी विद्युत कर्मी बिजली की आपूर्ति को बहाल करने में रूचि नहीं दिखाते। जिससे क्षेत्रीय उपभोक्ताओं में विभाग के खिलाफ रोष पनपता जा रहा है।

सुमित चौहान एसडीओ विद्युत विभाग रोहड़ू ने बताया कि हाजिरी रजिस्टर कल से ही मेरे दफ्तर में रख दिया जाएगा। जिस कर्मचारी ने एडवांस में हाजिरी लगाई है उससे इसका जवाब मांगा जाएगा।